Sunday, 7 March 2021

Break Away


He’d been feeding off scraps 

Of disguised hate for so long -

Garnished by his own flavors of hope,

For this one, he put all his faith in -

That he lost feel of what was real;

Real love, care, real happiness.

Break away, he must;

To flee from the circle of antagonism

For in his reflection, he could see

Unmasked hate that mirrored all the love forgone

But let this be said, he breaks

Not for his story, though -

Not one of those tales where

Innocence is crushed,

And martyred for pompous self-interest;

But to keep alive the kind faith

And the hope –

That good begets good.

It will.

It will.

Wednesday, 10 June 2020

सबसे ज़रूरी क्या है?



सबसे ज़रूरी क्या है?

भूख का होना
देसी घी की पूड़ियाँ हों
पर भूख से प्यार ऐसा हो
कि सात घंटे राशन की कतार में लग कर
बाप सूखी रोटी के २ हिस्से करके 
खुद भूखे पेट सो जाये

शायद साधन का होना 
कि दस दिन के
मटमैले कपड़ों को
रंगों के निखार के लिए 
फैब्रिक सॉफ्टनर में रगड़ा जाए

या एक छत का होना 
जिसकी दीवारों में सीलन न हो
दरवाज़ा east-facing हो
और गर दिहाड़ी छिन जाए 
और किराया न निकाला जाए 
तो क्या आंधी क्या तूफ़ान 
और wi-fi वगैरह
मुफ्त! 


या अनुशासन का होना
जो सात फुट के डंडे लेकर 
वर्दी वाले गुंडे 
- जिनका गुरुर 
उनके ओहदे से शुरू होता है 
जो immune हैं 
कानून को 
और रखवाले भी हो सकते हैं 
फुर्सत मिले कभी तो -
निकल पड़ते हैं 
आदर्शिता फैलाने


आप ही हैं -
सही समझे हैं!
ठन्डे दिमाग से,
एयर कंडीशनर वाले-
सबसे ज़रूरी है
कि छाती पीटकर
हम कहें
"भारत माता की जय" 
ये गुल्सिताँ हमारा 
हमारा 
सारे जहां से अच्छा जो है..

या आँखें खोलें
तो हो सकता है!

Thursday, 4 June 2020

गोकर्ण का किनारा

आसमान का आईना होगा,
या कुछ मिलावट होगी
या horizon ने धाँधली की है?
सूरज को अक्सर शाम शिनाख्त करते देखा है!
रंगे हाथों पकड़ा कल रात,
सर पर सितारों की कनात थी
और समन्दर में बिछे थे हूबहू-
टिमटिमाते phytoplanktons; तुम भी क्या जीव हो!
तब खेवटिये ने बतलाया-
उंगलियां इंसानों की बस्ती में उठती होंगी
यहाँ गवाहों की हस्ती ही बदल दी जाती है..
और किनारा भी वो ज़मीन के टुकड़े का है,
समन्दर की तो पूरी रियासत है!

Wednesday, 29 April 2020

अइय्यो

वक़्त के तिराहे पर निकले
हाँफ जाता हूँ चढ़ के चढानेें;
साल के इस दिन
कौन सी बारिश पड़ती है?
जो स्याही की शीशी
खुद ही भर जाती है !
डायरी  खोलता हूँ तो
एक नन्ही  नज़्म मेरी
कंधे पर आकर बैठ जाती है
और कहती है-
सब ठीक हो जायेगा !

Monday, 19 August 2019

Misfits

I'm not a poet, not an artist
Not a preacher
But my own disillusionment-
I'm a bluffer and a liar;
And I float amidst fast-sinking living torsos
Of dead men;
Urging them to rise;
Pinching and scratching their
shriveled up thickened skins
With bare finger-nails;
Often thrashing their half sunken heads
With words, in my own desperation-
To make them see - what I do;
Or perhaps find a bunch of misfits
Who'd swim with me
Into the horizon